सरकारी नौकरी अपराध बिहार पटना दरभंगा मधुबनी सुपौल अन्य जिले राजनीति देश विदेश टेक न्यूज़ खेल वायरल अन्य खबर

---Advertisement---

बिहार के युवाओं को मिलेगा रोज़गार का सही रास्ता: पटना में सरकारी नौकरियों की सटीक जानकारी के लिए BhoomiJobs.com पोर्टल लॉन्च

पटना में बिहार के छात्रों के लिए bhoomijobs.com वेब पोर्टल लॉन्च हुआ। यह साइट सरकारी नौकरियों, एडमिट कार्ड और सिलेबस की 100% सही जानकारी सबसे पहले देगी।

---Advertisement---

HIGHLIGHTS

  • उद्घाटन: मुख्य अतिथि नंद गोपाल दास और ई. शत्रुघन यादव ने पर्दा हटाकर लाइव शुरुआत की।
  • स्वागत: अतिथियों को अंगवस्त्र और शो-प्लांट देकर सम्मानित किया गया; बदले में टीम को श्री कृष्ण लीला पुस्तक मिली।
  • मूल मंत्र: भूमि न्यूज़ लाइव की इस नई इकाई का उद्देश्य छात्रों को भ्रामक खबरों से बचाना है।

बोरिंग कैनाल रोड स्थित कार्यालय में हुआ Bhoomijobs.कॉम का भव्य शुभारंभ

पटना: बिहार के प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं और अभ्यर्थियों के लिए एक बेहद शानदार और राहत भरी खबर है। राजधानी पटना के बोरिंग कैनाल रोड स्थित कार्यालय में भूमिजॉब्स.कॉम (bhoomijobs.com) वेबसाइट का विधिवत और भव्य शुभारंभ किया गया। इस डिजिटल पोर्टल का मुख्य उद्देश्य सोशल मीडिया के इस दौर में अभ्यर्थियों तक सरकारी वैकेंसियों, आगामी परीक्षाओं, एडमिट कार्ड, सिलेबस और आंसर-की (Answer Key) से जुड़ी तमाम जानकारियां 100% सही और सबसे पहले पहुंचाना है।

यह वेबसाइट पूरी तरह से बिहारियों के द्वारा, बिहार के अभ्यर्थियों के लिए तैयार की गई है, ताकि राज्य के युवाओं को भ्रामक खबरों से बचाया जा सके।

अंगवस्त्र और उपहारों से अतिथियों का स्वागत, पर्दा हटाकर हुआ लाइव शुभारंभ

कार्यक्रम की शुरुआत बेहद गरिमामयी और पारंपरिक तरीके से हुई। मंच पर मौजूद मुख्य अतिथि नंद गोपाल दास (इस्कॉन प्रवक्ता) एवं सेवा आश्रम के संस्थापक सह समाजसेवी इंजीनियर शत्रुघन यादव और विशिष्ट अतिथि रंजीत कुमार (बिहार बुद्ध फाउंडेशन के अध्यक्ष) को भूमि जॉब्स.कॉम की टीम द्वारा अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही, मुख्य अतिथि नंद गोपाल दास को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए टीम की तरफ से एक खूबसूरत शो-प्लांट (पौधा) गिफ्ट किया गया।

Group gift presentation featuring the Bhoomi Jobs plant pot during the official launch event in Patna, Bihar.
bhoomijobs.com पोर्टल की लॉन्चिंग के दौरान मुख्य अतिथि नंद गोपाल दास जी महाराज को शो-प्लांट भेंट कर सम्मानित करते भूमि जॉब्स टीम के संस्थापक सदस्य।

परंपरा और आधुनिकता के इस मिलन के बीच, मुख्य अतिथि नंद गोपाल दास ने भी पूरी टीम को अपना आशीर्वाद देते हुए श्री कृष्ण लीला पुरुषोत्तम भगवान पुस्तक भेंट की। इसके बाद मुख्य अतिथि नंद गोपाल दास और इंजीनियर शत्रुघन यादव ने संयुक्त रूप से डिजिटल स्क्रीन से पर्दा हटाकर bhoomijobs.com का लाइव शुभारंभ किया।

लॉन्चिंग के तुरंत बाद नंद गोपाल दास ने वेबसाइट पर पहला फर्स्ट गवर्नमेंट जॉब नोटिफिकेशन पब्लिश किया और खुद पोर्टल को ऑपरेट करके इसके फीचर्स को देखा। इस अवसर पर आई सपोर्ट बिहार के संस्थापक शैलेंद्र बिहारी और भूमि न्यूज़ के वरिष्ठ पत्रकार हरे कृष्णा यादव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

अतिथियों के विचार: माता सीता की तरह लोक-कल्याण करेगा भूमि जॉब्स

सत्य और विश्वास की कसौटी पर खरा उतरेगा पोर्टल— नंद गोपाल दास, इस्कॉन प्रवक्ता

वेबसाइट लॉन्चिंग के शुभ अवसर पर इस्कॉन पटना के प्रवक्ता नंद गोपाल दास ने टीम को आशीर्वाद देते हुए कहा:

जिस तरह भूमि (धरती) से माता सीता का जन्म हुआ था और उन्होंने संसार का कल्याण किया, ठीक उसी तरह यह भूमि जॉब्स भी इस पृथ्वी पर पूरी तरह से फैलेगा। मुझे पूरा विश्वास है कि यह पोर्टल युवाओं और छात्रों की उम्मीदों और आशाओं पर पूरी तरह खरा उतरेगा और समाज में सही जानकारी प्रसारित करेगा।

गलत इंफॉर्मेशन के दौर में सही जानकारी का दीया — इंजीनियर शत्रुघन यादव

विशिष्ट समाजसेवी इंजीनियर शत्रुघन यादव ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि जिस तरह लोगों को भूमि न्यूज़ लाइव (Bhoomi News Live) पर अटूट विश्वास है क्योंकि वह कभी गलत खबरें नहीं दिखाता, ठीक उसी तरह bhoomijobs.com भी पूरी ईमानदारी से काम करेगा। उन्होंने बिहार के युवाओं से अपील की कि वे इस स्वदेशी और राज्य-हितैषी पोर्टल को ज़्यादा से ज़्यादा सपोर्ट करें और आगे बढ़ाएं।

गरीब छात्रों के लिए बनेगा मददगार— रंजीत कुमार

बिहार बुद्ध फाउंडेशन के अध्यक्ष रंजीत कुमार ने कहा कि भूमि न्यूज़ लाइव ने मिथिला क्षेत्र में बहुत ही सराहनीय कार्य किया है और गरीबों की आवाज़ को सदन तक पहुँचाया है। चूंकि भूमि जॉब्स भी इसी की एक इकाई है, इसलिए यह गरीब और ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों को कभी मिसगाइड नहीं होने देगा और उन्हें हर वैकेंसी की सही टाइमलाइन देगा।

संस्थापकों का संकल्प: बिहार के छात्रों को नहीं होना पड़ेगा मिसगाइड

पोर्टल के सह-संस्थापक विक्की कुमार ने टीम के विज़न को साझा करते हुए कहा, हमारी टीम पूरी तरह से वेल-एजुकेटेड (सुशिक्षित) है। हम केवल सत्यापित और आधिकारिक जानकारी ही वेबसाइट पर डालेंगे। आने वाले समय में हम इस पोर्टल पर कई और नए फीचर्स और टूल्स ऐड करने जा रहे हैं, जिससे बिहार के स्टूडेंट्स को उनकी तैयारी में अधिकतम फायदा मिल सके।

वहीं टीम के अन्य मुख्य सदस्य संजीव, सूरज और विशाखा ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, पहले हम लोग खुद सरकारी नौकरियों के नोटिफिकेशन के लिए दूसरों की वेबसाइट्स पर निर्भर रहते थे, जहाँ कई बार गलत या अधूरी जानकारी मिलकर गुमराह करती थी। लेकिन अब बिहार के छात्रों के पास अपना खुद का प्लेटफॉर्म है। आज हमें गर्व है कि हम अपने राज्य के भाई-बहनों को शुद्ध और सटीक जानकारी दे पाएंगे।

अनुभव का मिलेगा लाभ: मिथिला के बाद अब पूरे बिहार में मचेगा धूम

कार्यक्रम के अंत में भूमि न्यूज़ लाइव और भूमि जॉब्स के मुख्य सूत्रधार कार्तिक कुमार ने अपनी पूरी टीम और आगंतुकों का आभार व्यक्त किया और उन्होंने कहा:

मुझे खुशी है कि संजीव नायक, विक्की कुमार, सूरज और विशाखा कुमारी जैसे कर्मठ साथियों का साथ मिला, जिनकी बदौलत आज भूमि जॉब्स.कॉम धरातल पर आ सका है। हमारी टीम के पास डिजिटल मीडिया और रीच का पुराना अनुभव है। मिथिला क्षेत्र में भूमि न्यूज़ का नाम सुनते ही जैसे गरीबों के मन में एक विश्वास का करंट दौड़ जाता है, ठीक वैसा ही भरोसा हम शिक्षा और रोज़गार के क्षेत्र में इस नए जॉब पोर्टल के माध्यम से कायम करेंगे।

कार्तिक कुमार ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए मुख्य अतिथि नंद गोपाल दास, शत्रुघन यादव, विशिष्ट अतिथि रंजीत कुमार और शैलेंद्र बिहारी सहित सभी आगंतुकों को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।

BhoomiJobs.com पर छात्रों को क्या-क्या मिलेगा?

  • लेटेस्ट सरकारी नौकरियां (Latest Bihar & Central Govt Jobs)
  • परीक्षाओं के एडमिट कार्ड (Exam Admit Cards)
  • आधिकारिक सिलेबस (Official Exam Syllabus)
  • आंसर-की और रिजल्ट्स (Answer Keys & Results)
  • करंट अफेयर्स और स्टडी मटेरियल (Current Affairs for Bihar Exams)

बिहार के सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले छात्र अब सीधे गूगल पर bhoomijobs.com सर्च कर सही और सटीक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Rahul Kumar Priyadarshi

राहुल कुमार प्रियदर्शी एक अनुभवी पत्रकार और दिया एक्सप्रेस न्यूज चैनल के मुख्य संपादक (Chief-in-Editor) हैं। वर्तमान में वह भूमि न्यूज लाइव में बतौर रिपोर्टर अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में पहचान बनाने वाले राहुल, बिहार और क्षेत्रीय मुद्दों पर अपनी सटीक व निष्पक्ष खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment