पटना: बिहार के मेधावी युवाओं ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि विपरीत परिस्थितियों और सीमित संसाधनों के बावजूद अगर दृढ़ संकल्प हो, तो देश के सबसे कठिन मुकाम को भी हासिल किया जा सकता है। बिहार के लिए आज का दिन बहुत ही गर्व की बात है। गया जिले के रहने वाले शुभम कुमार ने देश की सबसे प्रतिष्ठित और कठिन परीक्षाओं में से एक JEE Advanced 2026 में अखिल भारतीय रैंक 1 (All India Rank 1) प्राप्त कर एक नया इतिहास रच दिया है। शुभम कुमार की इस अभूतपूर्व सफलता से न केवल गया जिला, बल्कि पूरा बिहार प्रदेश गौरव और खुशी से झूम उठा है।
शुभम कुमार द्वारा JEE Advanced 2026 में अखिल भारतीय रैंक 1St प्राप्त करना हमारे बिहार प्रदेश के लिए अत्यंत ही गौरव और खुशी का विषय है। देश के कोने-कोने से छात्र इस परीक्षा में शामिल होते हैं, लेकिन बिहार के इस होनहार लाल ने शीर्ष स्थान पाकर यह दिखा दिया कि बिहार की मिट्टी में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। सचमुच यह उपलब्धि उनकी अद्भुत प्रतिभा, कड़ी मेहनत, अटूट अनुशासन और दृढ़ संकल्प का ही सुखद परिणाम है। शुभम ने न केवल अपने माता-पिता, परिवार और अपने शिक्षकों का मान बढ़ाया है, बल्कि पूरे बिहार के युवाओं के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण भी प्रस्तुत किया है।

शुभम कुमार की इस ऐतिहासिक कामयाबी पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सह कोसी के विश्वकर्मा बिजेंद्र प्रसाद यादव ने गहरा हर्ष व्यक्त किया है। उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने बिहार के लाल को हार्दिक बधाई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं। अपने बधाई संदेश में कोसी के विश्वकर्मा विजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा,

गया के शुभम कुमार ने JEE Advanced 2026 में देश भर में प्रथम स्थान प्राप्त कर बिहार की मेधा का परचम पूरे देश में लहराया है। यह सफलता बिहार के हर उस युवा के सपनों को पंख देगी जो अपनी मेहनत के दम पर आगे बढ़ना चाहते हैं। शुभम की लगन और अनुशासन अनुकरणीय है।
उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार युवाओं की शिक्षा और प्रगति के लिए लगातार कदम उठा रही है, और शुभम जैसे होनहार छात्र राज्य के असली एसेट (धरोहर) हैं।
गया के शुभम कुमार की इस सफलता के पीछे उनकी सालों की तपस्या छिपी है। शुभम ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई के बाद से ही इंजीनियरिंग के इस सबसे बड़े मुकाम को हासिल करने का लक्ष्य बना लिया था। सोशल मीडिया और अन्य भटकावों से दूर रहकर, प्रतिदिन घंटों नियमित रूप से पढ़ाई करना और शिक्षकों के मार्गदर्शन पर पूरा भरोसा रखना ही उनकी सफलता का मूल मंत्र रहा। आज उनकी इस मेहनत ने रंग दिखाया है और वे पूरे देश के टॉपर्स की सूची में सबसे ऊपर चमक रहे हैं।

सोशल मीडिया से लेकर जमीन तक, हर तरफ शुभम को बधाइयां मिलने का सिलसिला जारी है। गया स्थित उनके आवास पर सुबह से ही मिठाई बांटने और बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शुभम ने यह साबित कर दिया है कि यदि इरादे मजबूत हों तो देश की कोई भी परीक्षा पास करना नामुमकिन नहीं है। आइये इस महान उपलब्धि पर हम सब मिलकर उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए ढ़ेर सारी शुभकामनाएं देते हैं। उम्मीद है कि शुभम कुमार आने वाले समय में देश के विकास में और तकनीकी क्षेत्र में बिहार का नाम वैश्विक पटल पर और ऊंचा करेंगे।






